देहरादून। वीवीआईपी दौरे से संबंधित एक भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लेटर हेड पर वायरल एक जाली पत्र के संबंध में की गई है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था, जिसमें यह लिखा था कि देहरादून में पीएम रैली में शामिल होने पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों को अधिक प्राप्तांक दिए जाएंगे। इसके खिलाफ यूनिवर्सिटी के कुल सचिव सुभाषित ने थाना प्रेमनगर में प्रार्थनापत्र दिया।
उन्होंने पुष्टि की कि यह पत्र कूटरचित है और संस्थान की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। इस आधार पर आईटी एक्ट समेत समय धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]