बनभूलपुरा हिंसा के नौ मुख्य आरोपियों के पुलिस ने पोस्टर किये जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य 9 आरोपियों की पहचान करते हुए  उनके पोस्टर जारी कर तलाश तेज कर दी है। पुलिस द्वारा इन सभी वांछित आरोपियों की जगह-जगह पोस्टर चस्पा किये गए हैं, ताकि इन आरोपियों की जल्द-जल्द से गिरफ्तारी हो सके। इन नौ मुख्य आरोपियों में अब्दुल मलिक (मास्टरमाइंड), तस्लीम, वसीम उर्फ हप्पा, अयाज अहमद, अब्दुल मोईद, रईस उर्फ दत्तू, शकील अंसारी, मौकिन सैफी और जिया उल रहमान के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

बताते चलें कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन और मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया था। इस हिंसा में 6 लोगों की जान चली गई थी। जबकि करीब 300 से अधिक घायल हुए थे। इसके पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 42 उपद्रवियों को धर दबोचा था। साथ ही इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए थे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence Haldwani news Police released posters of nine main accused of Banbhulpura violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More