अकेले घर में मृत मिली महिला की मौत का पुलिस ने खुलासा कर कातिल भतीजे को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

खटीमा/उधमसिंह नगर। खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कालोनी में वृद्ध महिला जानकी चंद (65) की हत्या कुछ पैसों के लिए उनके ही भतीजे ने की थी।शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

 
खटीमा  कोतवाली में खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 18 फरवरी (बुधवार) की देर रात्रि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कालोनी में मकान के अंदर वृद्ध महिला जानकी चंद का शव खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया।साथ ही फील्ड यूनिट व आरएफएसएल कुमाऊं यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट व महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। उन्होंने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों और लोगों से जानकारी जुटाई गई।
 

जांच के दौरान इस हत्याकांड में मृतका जानकी देवी के भतीजे आदर्श कालोनी, डिग्री कालेज रोड खटीमा निवासी रविचंद का नाम प्रकाश में आया। जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद रवि चंद ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार को वह अपनी ताई जानकी चंद को बैंक लेकर गया था, जहां ताई ने अपने खाते से कुछ पैसे निकाले थे। उसने बताया कि उसे भी पैसों के सख्त जरूरत थी। 17 फरवरी (मंगलवार) की शाम को वह मुंह में मफलर ढककर ताई के घर गया और उनके साथ खाना खाया। फिर मौका पाकर अपने मफलर से ताई का मुंह और गला दबा दिया। इस दौरान आत्मरक्षा में ताई मुंह के बल फर्श पर गिर गई, जिससे उनके नाक मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद मैंने उनकी अलमारी से एक पर्स निकाला जिसमें पैसे और अन्य सामान था। फिर किसी को शक न हो, इसलिए ताई के मकान के बाहर बने ग्रिल पर बाहर से ताला लगा दिया और दरवाजे की भी कुंडी लगा दी। फिर में वहां से चुपचाप चला गया। 

 
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Khatima news killer nephew arrested Murder solved police solved the case of death Police solved the case of death of a woman found dead alone in her house and arrested her killer nephew udham singh nagar news uttarakhand news woman found dead alone in her house अकेले घर में मृत मिली महिला उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज कातिल भतीजा गिरफ्तार क्राइम न्यूज खटीमा न्यूज मर्डर का खुलासा मौत का पुलिस ने किया खुलासा

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: […]

Read More