जंगल में मिला एक महिला का अधजला शव, पुलिस ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां चारूबेटा इलाके के नई बस्ती से लगे जंगल में एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान अनीता पत्नी सुरेश, निवासी नई बस्ती चारूबेटा, खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता शुक्रवार रात से ही लापता थी। जब बच्चों से मां के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह रात से ही घर पर नहीं हैं। इसके बाद अनीता की ननद ने अपनी सहेली और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद घर के पीछे जंगल में एक पेड़ के नीचे अनीता का अधजला शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीओ खटीमा विमल रावत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका अनीता अपने पीछे तीन मासूम बच्चों—9 वर्षीय बेटी रिया, 7 वर्षीय बेटा और 3 साल की बेटी को छोड़ गई है, जो मां की मौत के बाद बदहवास हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हत्या है या आत्महत्या। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A half-burnt body of a woman found in the forest crime news Half-burnt body of a woman found in the forest investigation started Khatima news police started investigation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खटीमा न्यूज जंगल में मिला जांच शुरू महिला का अधजला शव

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More