हल्द्वानी। थाना लालकुआं व जनपद एसओजी टीम द्वारा थाना लालकुआँ क्षेत्र स्थित सुभाष नगर बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग तथा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये गये संयुक्त चैकिंग अभियान कार्यवाही के तहत अभियुक्तगण को 60 नशीले इंजेक्शन तथा 52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा- 08/21/29 NDPS act के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तो द्वारा दौराने गिरफ्तारी उपरोक्त नशीले इंजेक्शन चच्चा तथा शमीम निवासी बहेडी बरेली नाम के व्यक्तियों से खरीदकर लाना बताया गया। जिसके आधार पर तस्करी के श्रोत के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नियमानुसार वैधानानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो में तसलीम रजा पुत्र रजा हुसैन निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास वनभूलपुरा के पास से 20 अद्द Buprenorphine Injection 2 ml व 20 अद्द Avil 10 ml शीशी (कुल- 40 अद्द), शाहरूख पुत्र इसरार अहमद निवासी ला0न0-17 वार्ड न0-25 थाना- वनभूलपुरा हल्द्वानी 10 अद्द Buprenorphine Injection 2 ml व 10 अद्द Avil 10 ml इंजैक्शन शीश (कुल-20 अद्द) के अन्तर्गत धारा– 08/22/29 NDPS एक्ट, मौ0 शौएब पुत्र तनवीर अहमद मूल निवासी मोहल्ला शेखुपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली (उ0प्र0) हाल निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास वनभूलपुरा के पास 24 ग्राम शुद्ध वजन स्मैक, मौ0 रिजवान उर्फ मंत्री पुत्र बसरूद्दीन R/O इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास, वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा के पास से 28 ग्राम स्मैक शुद्ध वजन (दोनो अभियुक्तगणो के पास से कुल-52 ग्राम स्मैक किमत- 15 लाख 60 हजार रू0) बरामद की गईं। अभियुक्त मौ0 रिजवान, मौ0 शाहरूख तथा तसलीम रजा पूर्व में भी NDPS act के अन्तर्गत जेल जा चुके है। जिनके आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एसएसआई हरेन्द्र सिंह कोतवाली लालकुआं, एसओजी प्रभारी एसआई संजीत राठौर, हे0कानि0 ललित कुमार-एसओजी, कानि0 आनन्द पुरी, थाना लालकुआं, जय कुवंर राणा थाना लालकुआं, कमल बिष्ट, थाना लालकुआं एवं कानि0 संतोष बिष्ट- एसओजी सम्मिलित रहें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]