हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार करके हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी की कालिका कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तब महिला की हत्या का पता चला। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी स्थित कालिका कॉलोनी में बाजपुर में तैनात पुलिस के कांस्टेबल शंकर सिंह का घर है, उनकी पत्नी लगभग 35 वर्षीय ममता अपने बच्चों के साथ यही रहती हैं। आज सुबह उनके बच्चे स्कूल गए थे और ममता अकेले ही घर पर थी। इसी बीच अज्ञात हत्यारों ने घर में प्रवेश किया और ममता के सिर पर वार करके उनकी हत्या कर दी। बच्चे जब स्कूल से लौटे तब उन्हें मां का शव कमरे में पड़ा हुआ बरामद हुआ। उसके बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुटे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इसे हत्या का मामला तो मान रही है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More