होटल चैक आउट से पहले नकली डेड बॉडी बनाकर प्रैंक करना तीन स्टूडेंट्स को पड़ा भारी, पुलिस ने नगद धनराशि जमा करवाकर किया दण्डित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। दिनांक 15 जून 2024 को नैनीताल स्थित एक होटल में रूकने आये 03 छात्रों द्वारा चैक आउट करने से पहले सफ़ेद चादर में लपेट कर डेड बॉडी बनाकर चैक आउट कर चले गये। सफाई कर्मचारी जब रूम साफ करने आये तो बैड में  सफेद चादर में लिपटी डेड बाॅडी देख घबराकर पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका, महिला कांस्टेबल  पूनम कोरंगा, कांस्टेबल बृजमोहन मौके पर पहुॅचे, चैक किये जाने पर बैड पर सफेद चादर में सॉस लगा कर, तकिये लपेट कर डैड बाॅडी दिखाने का प्रयास किया गया था। जो कि अनुचित प्रैंक था।
     
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त कृत्य करने वालों का शीघ्र पता लगाकर कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल हरपाल सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए होटल मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उस कमरे में 03 लोग रूके थें। सीसीटीवी एवं पूछताछ पर तीनों को रूम से भागते हुए देखा गया। सर्विलास की मदद से उनका लोकेशन मुक्तेश्वर मालूम हुआ। मुक्तेश्वर थाना प्रभारी को कार्यवाही हेतु सूचित कर उक्त तीनों छात्रों पर नकली डेड बॉडी बनाकर पुलिस को गुमराह करने और आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में देवाशीष नायक पुत्र चन्द्र मणि नायक निवासी- 317 जी न्या खण्ड 3 इन्द्रापुरम गाजियाबाद, उज्जवल भारद्वाज पुत्र प्रदीप कुमार भारद्वाज निवासी- बी-32 शालीमार गार्डन साहिबाबाद, दिल्ली एवं दिव्या सोन पुत्री लोकेन्द्र कुमार सौन निवासी- 91 एफ2 शालीमार गार्डन दिल्ली को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर द्वारा थाना लाकर धारा- 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए नगद धनराशि जमा करवाकर दण्डित किया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी गई है। 
 
इस दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि वे ऐसी अनुचित और गैर जिम्मेदाराना हरकतों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल कानूनी रूप से दंडनीय हैं, बल्कि इससे वास्तविक आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा उत्पन्न होती है, जिससे अन्य जरूरतमंद लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: by Nainital Police fake dead body nainital news police punished them by depositing cash Pranking by making a fake dead body before hotel check out cost three students a lot Pranking by making a fake dead body cost three students a lot three students Prank uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More