पुलिस कांस्टेबल द्वारा पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट से हमले से पीआरडी जवान की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में आपसी विवाद के चलते यहां तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी के जवान के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पीआरडी के जवान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां उसने गुरुवार रात दम तोड़ दिया। घटना के विरोध में पीआरडी जवानों ने यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से लेकर भीमबली तक कार्य बहिष्कार किया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने आरोपित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

एम्स पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि घायल पीआरडी के जवान शूरवीर लाल टम्टा (40 वर्ष) को एम्स में आइसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे सोनप्रयाग बैरक में तैनात पुलिस कांस्टेबल दीपक चंद सिराई व पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा निवासी कांडी, बाड़व, अगस्त्यमुनि विकास खंड के बीच किसी बता को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट दे मारा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। पीआरडी जवान को स्थानीय व्यक्तियों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया था, जहां उसने गुरुवार रात दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान शराब के नशे में धुत था। घटना के विरोध में पीआरडी जवानों ने गुरुवार को यात्रा मार्ग पर भीमबली से सोनप्रयाग तक कार्य बहिष्कार किया। आक्रोशित पीआरडी जवानों ने कहा कि उनके साथ आए दिन पुलिस कर्मी इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल बना है। उन्होंने पुलिस कर्मी के शीघ्र निलंबन की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत ने कहा कि पुलिस कर्मी व पीआरडी जवान के बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि आरोपित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More