उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: टेक्नोलॉजी के माध्यम से सुचारू और पारदर्शी बनाने की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से देहरादून जिले में मतदान कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन मंगलवार 1 जुलाई को किया गया। यह प्रक्रिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (कार्मिक) अभिनव शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न इस प्रक्रिया में जिले के 14,000 पात्र कार्मिकों के डेटाबेस से कुल 7,560 कार्मिकों का चयन किया गया, जिसमें 25 प्रतिशत रिजर्व कार्मिक भी शामिल हैं। चयनित कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी दोनों सम्मिलित हैं। देहरादून जनपद के छह विकास खंडों में कुल 1,090 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहले रेंडमाइजेशन के आधार पर 1,512 मतदान दल गठित किए गए हैं, जिनमें चयनित 7,560 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चयनित पीठासीन अधिकारियों को 6 जुलाई और प्रथम मतदान अधिकारियों को 7 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

उल्लेखनीय है कि आगामी दूसरे रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को संबंधित ब्लॉकों का आवंटन किया जाएगा तथा मतदान दलों का अंतिम गठन किया जाएगा। प्रत्येक मतदान दल में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में एक महिला कार्मिक की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी, जिससे लैंगिक संतुलन और महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

 

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान जिला सूचना अधिकारी रणजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय, डीटीडीओ बृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Panchayat election news uttarakhand news Uttarakhand three-tier Panchayat elections: Preparations to make it smooth and transparent through technology उत्तराखंड न्यूज देहरादून न्यूज पंचायत चुनाव न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More