भाजपा नेता के हत्यारोपी के शांतिपुरी स्थित घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। पुलिस ने भाजपा नेता के हत्यारे द्वारा प्राधिकरण के नियमों व नक्शे के विरुद्ध बनाये गए घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है।

बताते चलें कि विगत दिनों शांतिपुरी, थाना पंतनगर, जिला उधम सिंह नगर अंतर्गत अभियुक्त ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी शांतिपुरी नंबर 3, थाना पंतनगर द्वारा भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या कर दी गई थी। जिसमें ललित मेहता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त ललित मेहता के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि उसके द्वारा अवैध रूप से खनन करके अवैध संपत्ति अर्जित कर उस संपत्ति से बहुमंजिला मकान का निर्माण किया गया है।अभियुक्त द्वारा उक्त निर्माण कार्य प्राधिकरण के नियमों व नक्शे के विरुद्ध किया गया था। आज दिनांक 26/05/2022 को जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर के अधिशासी अभियंता, प्रशासन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में विजय लक्ष्मी इंक्लेव गंगापुर में ललित मेहता निवासी शांतिपुरी, जनपद उधम सिंह नगर के अवैध मकान का चिन्हीकरण किया गया। शीघ्र ही अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध आर्थिक संपत्ति ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More