देहरादून।राज्य के शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षा निदेशालय परिसर में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई। घटना के दौरान भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामला प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है।
घटना में घायल निदेशक अजय नौडियाल को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशालय में किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते तीखी बहस और फिर हाथापाई तक पहुंच गया। निदेशक नौडियाल ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के साथ आए समर्थकों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की।हालांकि घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
घटना के विरोध में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]