उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा माइंड पावर विश्वविद्यालय भीमताल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया कार्यक्रम  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी द्वारा ग्राहकों को स्वच्छता हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिला नैनीताल व उधम सिंह नगर स्थित शाखाओ में स्वच्छता पखवाड़ा बनाया जा रहा है। इसी क्रम में एक कार्यक्रम शाखा भीमताल द्वारा माइंड पावर विश्वविद्यालय, भीमताल में आयोजित किया गया। छात्रों को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया एवं उनके लाभों से अवगत कराया गया है। 
 
इस अवसर पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक के एम शर्मा द्वारा वित्तीय साक्षरता पर छात्रों को विस्तृत रूप से बताया गया। ऑनलाइन ठगी व ओटीपी को किसी को ना बताने के संबंध में बताया गया, बैंक के वित्तीय उत्पादों की भी जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर माइंड पावर विश्वविद्यालय, भीमताल की उप कुलपति डॉ श्वेता भोसले द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया एवं स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंशु नाथ, मार्केटिंग प्रबन्धक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री मीनू गुप्ता, प्रबंधक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, भीमताल द्वारा माननीय योगेश यादव, कुलपति महोदय जी का आभार प्रकट किया गया कि उनके द्वारा छात्रों को वित्तीय साक्षर बनाने हेतुअवसर प्रदान किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhimtal Mind Power University Program organized by Uttarakhand Gramin Bank Program organized by Uttarakhand Gramin Bank under Swachhta Pakhwada at Mind Power University Swachhta Pakhwada

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More