भीमताल/नैनीताल। सामाजिक सेवा, जनहित एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अखिलेश सेमवाल को प्रतिष्ठित “Shining Diamond Achievers Award 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश सेमवाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिवारजनों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास ने उन्हें समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की है। साथ ही उन्होंने Anti Corruption Foundation का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझा जाना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे समाज हित, जनसेवा, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
सेमवाल ने सभी शुभचिंतकों एवं नागरिकों द्वारा प्राप्त स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]