पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट के खिलाफ दून में प्रदर्शन, नाबालिग युवक ने एक घर में घुस किया हमले का प्रयास 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून के बाजार चौकी इलाके में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट के खिलाफ सोमवार रात सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और तनाव बढ़ गया।

इसी बीच भीड़ से अलग एक नाबालिग युवक पास के एक घर में घुस गया और धार्मिक नारे लगाते हुए वहां मौजूद व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। युवक के हाथ में धारदार हथियार था। मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इस संघर्ष में एक पुलिसकर्मी की हथेली में चोट आई। पुलिस ने नाबालिग के साथी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों से भी युवा और नाबालिग शामिल हुए। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के थानों से भी सहायता मांगी है। देर रात तक पुलिस वाहन सायरन बजाकर लोगों को सड़क पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की चेतावनी देते रहे। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस सतर्क बनी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news minor youth entered a house and attempted to attack minor youth entered a nearby house and attempted to attack objectionable comments on Prophet Mohammad protest in Doon Protest in Doon against objectionable comments on Prophet Mohammad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दून में प्रदर्शन देहरादून न्यूज नाबालिग युवक घुसा पास के घर में पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट हमले का किया प्रयास

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More