वन भूमि सर्वे और अतिक्रमण हटाने पर बबाल, प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे किया जाम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश।यहां वन भूमि के सर्वे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शनिवार और रविवार को प्रदर्शन उग्र हो गया। पहले प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम किया, जबकि रविवार को मनसा देवी रेलवे लाइन बाधित कर ट्रेनों को रोक दिया गया।हरिद्वार बायपास मार्ग भी जाम रहा और पुलिस पर पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने दो दिनों की घटनाओं को लेकर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

पहले मामले में रायवाला में तैनात एसएसआई मनवर सिंह नेगी की तहरीर के आधार पर बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वन भूमि की नापजोख के लिए शनिवार को मालवीय नगर पहुंची टीम को श्यामपुर बायपास पर भारी विरोध झेलना पड़ा। दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा। मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए 218 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

दूसरे मामले में शनिवार को गुमानीवाला क्षेत्र में सर्वे के दौरान वन विभाग की एक महिला रेंजर के साथ छेड़खानी, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया गया है।पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

 

तीसरे मामले में रविवार को मनसा देवी रेलवे फाटक पर एकत्र भीड़ द्वारा बलवा करने, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर जानलेवा पथराव के आरोप में आठ नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस के अनुसार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थीं। विरोध के दौरान रेलवे लाइन ब्लॉक होने से छह ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।पुलिस ने हालात को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून मौके पर पहुंचे, अधिकारियों से जानकारी ली और यातायात सुचारु कराया। देर शाम श्यामपुर क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पुलिस ने लाठीचार्ज की खबरों को भ्रामक बताते हुए साफ किया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ऐसे दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने सरकारी वन भूमि को निजी बताकर बेचा है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Clash over forest land survey and encroachment removal protesters block National Highway Protesters pelt police with stones during demonstration against forest land survey and encroachment removal rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज वन भूमि सर्वे और अतिक्रमण हटाने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More