केदारनाथ यात्रा हेतु पब्लिक एड्रस सिस्टम किया जाएगा विकसित, बरसात में प्रतिदिन पांच से छह हजार यात्री ही भेजे जाएंगे धाम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। बरसात में केदारनाथ यात्रा निर्विध्न सुरक्षित संचालित हो इसके लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सार्वजनिक उद्घोषणा सिस्टम (पब्लिक एड्रस सिस्टम) विकसित किया जाएगा। बरसात में प्रतिदिन पांच से छह हजार यात्री ही धाम भेजे जाएंगे। 

बताते चलें कि गौरीकुंड से लेकर छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली, छानी कैंप के बीच बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। साथ ही रामबाड़ा से छानी कैंप तक एवलांच जोन होने के चलते क्षेत्र काफी संवेदनशील है। बरसात में यहां यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर सभी चिह्नित स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स और पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। यहां पर यात्रियों को सुरक्षित रास्ता पार कराया जाएगा। साथ ही पूरे पैदल मार्ग पर किसी भी प्रकार की स्थिति के बारे में पब्लिक एड्स सिस्टम से सूचना आदान-प्रदान की जाएगी। पड़ावों पर लाउडस्पीकर के जरिए यात्रियों को मौसम और पैदल मार्ग के बारे में बताया जाएगा। मानसून के दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर सिरोहबगड़, नरकोटा, भटवाड़ीसैंण, बासंवाड़ा, सेमी-भैंसारी, नारायणकोटी, खाट गांव, चंडिका धार में मशीनें तैनात रहेंगी। साथ ही हाईवे से जुड़े संपर्क मोटर मार्गों पर भी प्रत्येक दस किमी में मशीन रखी जाएगी। जिससे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मानसून सीजन में पैदल मार्ग पर लाउडस्पीकर से यात्रियों को मौसम और वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही तेज बारिश और रास्ता अवरूद्ध होने की स्थिति में सोनप्रयाग व केदारनाथ से यात्री नहीं छोड़े जाएंगे। बरसात में प्रतिदिन अधिकतम छह हजार यात्रियों को ही भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kedarnath news only five to six thousand passengers will be sent daily in rainy season Public address system will be developed for Kedarnath Yatra rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More