गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा पर सवाल : निलंबित एसओ की एसीआर कैसे पहुंची सोशल मीडिया तक

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

काशीपुर। किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के बीच मामला अब पुलिस विभाग के भीतर गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा तक पहुंच गया है। जिसकी वजह बनी है  उक्त प्रकरण में निलंबित किए गए आईटीआई थाना के पूर्व एसओ कुंदन सिंह रौतेला की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) का सोशल मीडिया तक पहुंचना।

 
 
जानकारी के अनुसार बागेश्वर में तैनाती के दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने एसआई कुंदन सिंह रौतेला की कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति जताते हुए उनकी ACR में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की थी। इतना ही नहीं, करीब एक साल पहले ही उन्हें जिले से बाहर तैनात करने की संस्तुति भी की गई थी। अब यही ACR बाहर आ गई है, जिससे पुलिस विभाग की आंतरिक गोपनीयता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इसे अत्यंत गंभीर करार देते हुए साफ कहा कि ACR पूरी तरह गोपनीय दस्तावेज होती है, जिसका एक्सेस केवल अधिकृत अधिकारियों तक सीमित होता है। इसके बावजूद इसका सार्वजनिक होना, सिस्टम में बड़ी सेंध का संकेत है।
 
डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब एसटीएफ कुमाऊं यूनिट यह पता लगाएगी कि चर्चित दरोगा की गोपनीय ACR किस माध्यम से बाहर आई, किसने इसे लीक किया और इसके पीछे क्या मंशा थी।  
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ACR leaked to social media kashipur news Questions raised over the security of confidential documents: How did the suspended SHO's annual confidential report reach social media? Suspended SHO in farmer Sukhwant Singh suicide case Suspended SHO's annual confidential report udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसीआर पहुंची सोशल मीडिया तक काशीपुर न्यूज किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला निलंबित एसओ की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More