खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा अंतिम समय में रद्द : फोन के जरिए संबोधित कर उठाये केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। खराब मौसम के चलते कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा अंतिम समय में रद्द करना पड़ा। सिमकनी में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में शामिल न हो पाने के बावजूद राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यय से लोगों को संबोधित किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि भारत की विदेश नीति पर बाहरी प्रभाव बढ़ रहा है और देश के महत्वपूर्ण फैसलों पर अमेरिका का दबाव दिखाई देता है।कहा कि भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर मजबूती से कायम रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

कांग्रेस नेता ने कृषि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को भी उठाया। उनका आरोप था कि मौजूदा नीतियों के कारण किसान और युवा वर्ग परेशान हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था भी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों का लाभ सीमित वर्ग तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

जीएसटी पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसके लागू होने के बाद छोटे और मध्यम कारोबारों को नुकसान उठाना पड़ा है। उनके अनुसार, इससे रोजगार के अवसर प्रभावित हुए और बाजार में बड़े कारोबारी समूहों की पकड़ मजबूत हुई।

राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि खराब मौसम के कारण वे इस बार नहीं पहुंच सके, लेकिन जल्द ही अल्मोड़ा आकर जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के दौरे के स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम के कारण वे सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक सुमित हृदयेश, यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: addressed public meeting via phone almora news Congress Party News Rahul Gandhi's Almora visit cancelled Rahul Gandhi's Almora visit cancelled at the last minute due to bad weather; Addressed public meeting via phone and raised sharp questions on central government policies uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज फोन से सम्बोधित किया जनसभा को राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More