खबर सच है संवाददाता
देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है।




