हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान चार हॉस्टलों में नियमों का उल्लंघन और अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तय समय में सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, देर रात बिना किसी स्पष्ट कारण के घूमते मिले चार संदिग्ध युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

अभियान के दौरान पुलिस ने हॉस्टल-पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी जुटाई और संचालकों को सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात 10 बजे तक छात्रों की वापसी सुनिश्चित करने तथा बाहरी लोगों को बिना सत्यापन प्रवेश न देने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी हॉस्टल या पीजी में रहने वाला छात्र आपराधिक गतिविधि या नशे से जुड़ी किसी गतिविधि में पकड़ा गया तो संबंधित छात्र के साथ संचालक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि देहरादून में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, नशे और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले हॉस्टल और पीजी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हॉस्टल और पीजी की निगरानी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report arbitrariness under the guise of hostels and PGs dehradun news Devbhoomi News Doon police's checking campaign late night Doon police's intensive checking campaign late night on arbitrariness under the guise of hostels and PGs four suspects in police custody Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More