चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरिक्षण करने के साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों का लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे कार संख्या UK 04-6677 कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही थी। कार जैसेही विकासखंड पाटी के कानाकोट-सिरतोली मार्ग पर सिरतोली के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और राहत – बचाव के प्रयास शुरू किए गए।
इसी दौरान अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट की एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कमल सिंह बोहरा (58) पुत्र रघुवर सिंह निवासी कानाकोट और बबलू चौधरी (38) पुत्र गंगा चौधरी निवासी वार्ड नंबर 18,बगही बकुलिया टोला, डाकघर बगही रतनपुर, थाना बैरिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। बताया गया कि कमल सिंह बोहरा कार के वाहन स्वामी और चालक थे। वह लोहियाहेड पावर हाउस, खटीमा में एसएसओ के पद पर कार्यरत थे। वहीं बबलू चौधरी कारपेंटर का काम करते थे। दोनों लोग लोहाघाट में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सिरतोली के पास यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर सड़क काफी संकरी है।
जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा के मुताबिक हादसे के समय सड़क से एंबुलेंस गुजर रही थी और उसे रास्ता देते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए संकरे सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]