राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

ख़बर शेयर करें -
 
 
  
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं कांग्रेस S.I.R. समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोज रावत उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में नई सोच के साथ कार्य किया। उन्होंने युवाओं की शक्ति और सामर्थ्य पर विश्वास किया तथा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और लोकतंत्र को गांव-गांव तक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। राजीव जी के विचार और देश के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
 
कांग्रेस S.I.R. समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि राजीव गांधी ने भारतीय राजनीति को नई पीढ़ी की आकांक्षाओं से जोड़ने का काम किया। आज लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और नागरिक अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता के समय राजीव गांधी की लोकतांत्रिक सोच और उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता नेताओं में से एक थे। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया तथा युवाओं को देश की प्रगति का केंद्र माना। राजीव गांधी जी ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और गांवों में विकास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
 
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता -अखंडता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए जनहित और राष्ट्रहित में निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
 
कार्यक्रम में बी.एल.ए.-1 हल्द्वानी डॉ. मयंक भट्ट, सतीश नैनवाल, मधु सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा नेगी, डॉ. केदार पलड़िया, संजय किरौला, गुरप्रीत प्रिंस, कानू बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र दुर्गापाल, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे,मोहम्मद गुफरान, संदीप पांडे, प्रदीप बिष्ट, नितिन भट्ट, संजू उप्रेती, प्रदीप नेगी, बसंत जोशी, घनश्याम फुलारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News Devbhoomi News District-Metropolitan Congress District-Metropolitan Congress paid tribute on Rajiv Gandhi's birth anniversary Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad paid tribute Rajiv Gandhi's birth anniversary uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More