बारिश ने मचाई तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग 09 सहित कई मार्ग हुए अवरुद्ध  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत/पिथौरागढ़। चम्पावत में मूसलाधार बारिश के चलते टनकपुर-पिथोरागढ़ मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 09 को फिलहाल आवाजाही के लिए प्रशासन ने बंद कर दिया गया है।

चम्पावत जिले के पहाड़ी मार्ग विभिन्न जगहों मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, बरसात के रूख को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 को बंद करते हुए स्टेशनों पर रैन बसेरा तैयार कर दिया है, ताकि मार्ग बंद होने से परेशान यात्री रूक सके। वही वर्षा के चलते टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर घाट में आठ दस स्थानों पर भारी संख्या में मलबा आ जाने के कारण रोड बंद है। ऐसे में उधर से गुजरने वाले वाहन भी फंसे हैं। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ का पड़ोसी जनपदों सहित मैदानी क्षेत्रों से सम्पर्क भंग है। दिल्ली बैंड पर बनी खतरनाक स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। शनिवार को जिलाधिकारी ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। बारिश से शनिवार सुबह थल -मुनस्यारी मार्ग में हरडिय़ा के पास मलबा आने से सुबह लगभग चार घंटे मार्ग बंद रहा। मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हुआ। तवाघाट–लिपुलेख मार्ग तीन स्थानों पर बंद हो चुका है। मार्ग पर तीसरे दिन भी यातायात ठप रहा। मलघाट के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं। छियालेख के निकट एस बैंड के पास मार्ग बंद है। एक अन्य स्थान पर भी मार्ग बंद हो चुका है। गुंजी से कुटी, आदि कैलास मार्ग भारी हिमपात से बंद हो चुका है। जिले में सुबह आठ मार्ग बंद थे और दो मार्ग यातायात के लिए खुल चुके हैं। हाईवे पर बीती शाम पांच बजे के आसपास फंसे वाहन पास हुए लेकिन लगातार पत्थर गिरने से खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

सीमांत में यहां हो रहा हिमपात

नावीढांग में ढाई फीट तो कुटी, ज्योलिंगकोंग में तीन फीट हिमपात उच्च हिमालय में दूसरे दिन भी हिमपात जारी है। ओम पर्वत क्षेत्र में नावीढांग में लगभग ढाई फीट तो आदि कैलास मार्ग में कुटी सहित आसपास के क्षेत्र में तीन फीट हिमपात हो चुका है। गुंजी, नाबी, रोंगकोंग सहित अन्य स्थानों पर हिमपात जारी है। क्षेत्र के सभी पहाड़ बर्फ से लकदक हो चुके हैं। दारमा घाटी में अंतिम आइटीबीपी चौकी 17500 फीट की ऊंचाई पर दावे में भारी हिमपात हो चुका है। मुनस्यारी के रालम, मिलम सहित उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: blocked many roads including National Highway 09 champawat news pithoragarh news Rain caused havoc Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More