विदेशी नागरिकों के साथ साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का राजपुर थाना पुलिस ने किया पर्दाफाश

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। विदेशी नागरिकों के साथ साइबर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का राजपुर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपित खुद को इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर अमेरिका व कनाडा के नागरिकों से ठगी कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व भी राजपुर थाना पुलिस ने एक इसी तरह का गिरोह पकड़ा था जोकि विदेशी नागरिकों को ठग रहा था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आईटी पार्क स्थित सायनोटिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चल रहा है। कॉल सेंटर में अलग-अलग शिफ्टों में युवक युवतियां आती हैं। शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने पुलिस पार्टी के साथदबिश दी तो वहां पर भारी संख्या में युवक-युवतियां काम करती दिखीं। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने मिहिर अश्विन निवासी हीराबाड़ी रोड अहमदाबाद गुजरात, ललित उर्फ रोड़ी निवासी सहजपुर अहमदाबाद, आमिर सोहेल निवासी जगतदल कानकीनारा कोलकाता, मनोज मीरपुरी निवासी सिद्धार्थ अपार्टमेंट एमटीएनएल शांति पार्क मीरा रोड पुणे, अंकित सिंह निवासी सिरला, पोस्ट सराय बिहार, कौशिक जाना निवासी चेक चौपत.सीताला टोल अयोध्या, शिवम दूबे अहमदाबाद गुजरात और गोस्वामी हत भारती निवासी ए प्लाट विस्तार भावनगर गुजरात को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल बरामद किए हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cyber ​​fraud with foreign citizens dehradun news fake call center Rajpur police station busted a call center Rajpur police station busted a fake call center doing cyber fraud with foreign citizens uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More