राज्यसभा सदस्य राउत विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश, राउत के खिलाफ कथित धनशोधन मामले की सुनवाई 27 फरवरी तक स्थगित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने शिवसेना के नेता एवं सांसद संजय राउत और अन्य आरोपियों के खिलाफ कथित धनशोधन के एक मामले की सुनवाई मंगलवार को 27 फरवरी के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा सदस्य राउत विशेष न्यायाधीश आर एन रोकाडे की अदालत में मंगलवार को पेश हुए। मामले में आरोप तय किए जाने से पहले उसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।

बहरहाल, मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अन्य आरोपियों को समन रिपोर्ट नहीं देने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी। प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के उपनगर गोरेगांव स्थित पात्रा चॉल की पुनर्विकास परियोजना में हुई वित्तीय अनियमितताओं में राउत की कथित भूमिका के मद्देनजर उन्हें इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया था। एक विशेष अदालत ने पिछले साल नवंबर में उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। गोरेगांव में स्थित सिद्धार्थ नगर को पात्रा चॉल के नाम से जाना जाता है। यह 47 एकड़ से अधिक के इलाके में फैला है और इसमें 672 परिवार किराए पर रहते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: hearing of alleged money laundering case against Raut adjourned till February 27 Maharashtra news Rajya Sabha member Raut appeared in the court of special judge Rajya sabha member sanjay raut

More Stories

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज सुबह हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जोशी का आज सुबह निधन हो गया। बुधवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 86 साल के थे। मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार मुंबई […]

Read More
महाराष्ट्र

बीजेपी विधायक ने पुलिस थाने में शिवसेना नेता को मारी गोली

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता मुम्बई। महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना (शिंदे गुट) नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना हिल लाइन पुलिस स्टेशन में 2 फरवरी देर रात को हुई। जहां दोनों नेता […]

Read More
महाराष्ट्र

गैस सिलेंडर में विस्फोट से पांच मकान ध्वस्त, कई लोग हुए घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई लोग हुए घायल। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के […]

Read More