हल्द्वानी। नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ जो दुष्कर्म की घटना हुई, वह बेहद ही निंदनीय कृत्य है। जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त है, उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। मैं सभी नैनीताल वासियों और प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग दे।
ऐसी दरिंदगी समाज में कहीं भी, किसी भी धर्म या जाति के व्यक्ति द्वारा हो, वह असहनीय है। अमन, चैन और शांति बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मेरी सभी लोगों से अपील है कि इस विषय में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं और कानून को अपने हाथ में ना ले जिससे इस प्रकरण में कोई और परेशानी खड़ी हो। नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, लेकिन कोई निर्दोष व्यक्ति प्रभावित न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]