देहरादून। उत्तराखंड में जारी आपदा की परिस्थितियों के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में रेड और येलो अलर्ट घोषित किए हैं।
1 सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। 2 सितंबर को देहरादून, चमोली और बागेश्वर के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त 3 सितंबर को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इसी के मद्देनज़र राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है और देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर के जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]