हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में गुरुवार को इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रेड हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। रेड हाउस के कप्तान अमरेंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो टीम के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन हाउस की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 51 रन बनाए। रेड हाउस की ओर से कप्तान अमरेंदर सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड हाउस ने केवल 7 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज अभिनव धामी और कप्तान अमरेंदर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनव को “प्लेयर ऑफ़ द मैच” चुना गया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विराट बिष्ट को बेस्ट बैट्समैन, शाशांक मेहरा को बेस्ट बॉलर तथा अमरेंदर सिंह को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का खिताब दिया गया।
विद्यालय के क्रिकेट कोच पवन मेहरा ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर प्रतिस्पर्धा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया ने विजेता टीम और सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल भावना और प्रदर्शन के लिए बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]