खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक ने किया हल्दूचौड़ स्थित शहीद चंदन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड़ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक मोहित कठायत ने बुधवार को बरेली रोड़ स्थित शहीद चंदन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पंप में अनियमितताओं की खबरें मिल रही थी। शिकायत के मद्देनजर आज पंप का औचक निरीक्षण किया गया।

बुधवार दोपहर बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मोहित कठायत अचानक बरेली रोड़ स्थित शहीद चंदन पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां उन्होंने पेट्रोल के नमूने लिए। हालाकि जांच में पेट्रोल की गुणवत्ता और माप समेत अन्य व्यवस्था दुरुस्त पाई गई, किंतु शौचालय की हालत बेहद दयनीय थी, जिस पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा शौचालय को स्वच्छ बनाए जाने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी को पब्लिक से जुड़ी व्यवस्थाओं में ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि पंपों पर अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बरेली रोड के सभी पेट्रोल पंपों पर नजर रखी जा रही हैं। पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता को लेकर भी लगातार निगरानी रखी जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Regional Inspector of Food and Supplies Department did a surprise inspection of Shaheed Chandan Petrol Pump Regional Inspector of Food and Supplies Department did a surprise inspection of Shaheed Chandan Petrol Pump located in HalduChaud uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More