अतिक्रमण हटाना नगर निगम के अधिकारों में आता है और शहर को सुनियोजित विकास की तरफ ले जाने के लिए यह आवश्यक है – डॉ जोगेन्द्र पाल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही के बाद अब हल्द्वानी के महापौर ने विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं राजधर्म का पालन कर रहा हूं, अतिक्रमण हटाना नगर निगम के अधिकारों में आता है और शहर की फिजा बदलने और शहर को सुनियोजित विकास की तरफ ले ले जाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां चलती रहनी चाहिए। जिन लोगों ने कब्जे किये हों ऐसा नहीं है की 20 या 30 साल से उस जगह पर बैठकर वो लोग अतिक्रमणकारी की श्रेणी में नहीं आते हों। उन्होने इस पूरे मामले में कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा की यह उन लोगों का दोष है जिन्होंने राजनीती की आड़ में सहारा दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मेयर ने कहा की राजनितिक महत्वाकांक्षा और अधिकारियों की ही उदासीनता होती है जो अतिक्रमण करवाती है। उन्होंने कहा अब उत्तराखंड सरकार और नगर निगम का साफ़ तौर पर मकसद है की शहर में अवैध अतिक्रमण को बिलकुल भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो लोग आलोचना कर रहे हैं और मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वह ये न बताए की राजधर्म क्या होता है। मैं अपने राजधर्म का भली भांति पालन कर रहा हूँ। साथ ही चुटकी लेते हुए उन्होने कहा की अगर अतिक्रमणकारी कांग्रेस के चहेते हैं तो उसमें मेरा क्या दोष है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

हल्द्वानी मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने स्पष्ट तौर पर इस बात को कहा की नेतागण यह कह रहे हैं की जमीन नगर निगम की है तो उनको मैं बताना चाहता हूं नगर निगम की कोई जमीन नहीं होती है। जमीन पर मालिकाना हक उत्तराखंड सरकार का है। जमीन राज्य सरकार के अंतर्गत होती है। ज़मीनों का मालिकाना हक राज्य सरकार का होता है और प्रबंधन नगर निगम का होता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More