श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को हज़ारों भक्तों ने दी अश्रुपूरीत विदाई
रामनगर। दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव व विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज आज राजस्थान की ओर प्रस्थान पर प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर से हज़ारों भक्तों ने बहुत ही भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई दी।इस दौरान महाराज श्री की भी आँखों में आँसू दिखाई दिए। भावुक होकर उन्होंने अपने रामनगर व उत्तराखण्ड प्रवास को अविस्मरणीय बताया तथा दस दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के निर्विघ्न संपन्न होने में असंख्य भक्तों के साथ साथ शासन व प्रशासन को भी धन्यवाद कहा। बिना किसी भेदभाव के रोज़ हज़ारों भक्त सम्मिलित हुए।
महाराज श्री ने देवभूमि व यहाँ के वासियों की प्रशंसा व महिमा का बखान करते हुए सभी का आवाहन किया कि कृपया सभी समस्त प्रकार की संकीर्णताओं व मतभेदों को त्यागकर आपसी प्रेम, एकता , सद्भाव व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें तथा इस पवित्र भूमि की मर्यादाओं, मूल्यों, विरासतों व ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें। सम्पूर्ण वातावरण बहुत ही भावुक हो गया तथा सदगुरूदेव भगवान की जय, कामां के कन्हैया की जय, लाठी वाले भैय्या की जय, दिव्येश्वर महादेव की जय व जगदम्बे मैय्या की जय से गूंज उठा।
विजय दशमी के पावन पर्व पर श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट में आयोजित विराट धर्म सम्मेलन एंव यज्ञ अनुष्ठान में स्थानीय, क्षेत्रीय, प्रदेश के विभिन्न भागों एंव देश के विभिन्न प्रांतों से लगातार हज़ारों हरि भक्तों का ताँता लगा रहा। पूजन, महाभिषेक, विशाल यज्ञ, भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एंव परम पूज्य श्री महाराज जी के दर्शनों व प्रवचनों में लगातार हज़ारों श्रद्धालु सम्मिलित रहे। 11 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन रहा। विशाल भण्डारे में भी हज़ारों हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई हज़ार कन्याओं का पूजन परम पूज्य श्री महाराज जी, पूर्व रक्षा राज्यमंत्री एंव नैनीताल सांसद अजय भट्ट, भाजपा व कांग्रेस के बड़ी संख्या में वरिष्ठ राजनेताओं, न्यायाधीश व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]