रुद्रप्रयाग। उफनती नदी में रेस्क्यू दल नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी के बीच लापता लोगों की खोजबीन में जुटा है। यात्री वाहन हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवती का शव शनिवार (आज) कीर्तिनगर के समीप मिला। युवती की शिनाख्त मौली सोनी के रूप में हुई है। हादसे में अब मृतकों की संख्या पांच हो गई है।
ज्ञात हो कि बीते बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीयराजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18लोग एक ही कुटंब – परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। शुक्रवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस, पुलिस, डीडीआरएफ के जवानों ने सुबह से घटनास्थल पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राफ्ट के सहारे अलकनंदा में जिंदगियों की तलाश करते रेस्क्यू दल को रतूड़ा के समीप एक शव मिला। शव को बरामद करते हुये पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सोनी (55) निवासी उदयपपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि तलाश अभियान जारी है। नदी के बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी की वजह से दिक्कत हो रही है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक निरंतर खोजबीन की जा रही है। लापता को खोजने केलिए हरसंभव सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]