कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। उत्तराखंड कांग्रेस में लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस में बगावत की शरुआत अब खुलकर सामने आने लगी है। यहां कांग्रेस द्वारा संध्या डालाकोटी को टिकट दिए जाने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने निर्दलीय चुनाव मैदान में लड़ने का ऐलान किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और दूसरे प्रबल दावेदार हरेंद्र बोरा का टिकट काटते हुए संध्या डालाकोटी को अपना अधीकृत प्रत्याशी बनाकर लालकुआं से मैदान में उतारा है। जिसके बाद दोनों ही नेताओ के हजारों समर्थकों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए दोनों में से किसी एक को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ाने का फैसला लेते हुए मंगलवार (आज) पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर महापंचायत बुलाई। इस दौरान दूसरे प्रबल दावेदार हरेंद्र बोरा भी अपने समर्थकों संग वहां मौजूद थे। इसी दौरान कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी भी अपने समर्थकों के साथ प्रातः 11:30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में  पहुंची, जहां कांग्रेस में टिकट न मिलने से आक्रोशित दुर्गापाल समर्थकों ने मुख्य द्वार बंद कर संध्या को बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद हरीश चंद दुर्गापाल से ना मिल पाने देने से छुब्ध संध्या डालाकोटी अपने समर्थकों के साथ कुछ देर तक उनके आवास के गेट के बाहर ही बैठने के बाद दरवाजे से ही बैरंग लौट गई। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

फिलहाल कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगाते हुए हरीश चंद्र दुर्गापाल के समर्थकों ने लालकुआं सीट पर हरीश चंद्र दुर्गापाल को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान के साथ कांग्रेस की राह में रोड़ा तो खड़ा कर ही दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More