कई राज्यों की जांच में फेल गुजरात में बने ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ कफ सिरप को अब उत्तराखण्ड में किया प्रतिबंधित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में एक और कफ सिरप ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुजरात में बने इस सिरप का सैंपल कई राज्यों की जांच में फेल रहा। ऐसे में उत्तराखंड में एहतियात के तौर पर उक्त सिरप पर रोक लगा दी। 

इस बीच ड्रग डिपार्टमेंट ने प्रतिबंधित दवाओं पर सख्ती से अमल के लिए अभियान छेड़ दिया है।उक्त सिरप के साथ ही पूर्व में प्रतिबंधित की गई दवाओं का स्टाॅक दुकानों से हटवाया जा रहा है। डॉक्टरों से भी प्रतिबंधित सिरप नहीं लिखने को कहा जा रहा है।

 

निदेशालय में स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार ने बताया कि गुजरात में ब्रोमहेक्सिन, टर्ब्युटालिन व ग्वाइफेनेसिन सॉल्ट से तैयार कफ सिरप पर उत्तराखंड में रोक लगा दी गई है। इस सिरप को लेकर दूसरे राज्यों में शिकायतें आई जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उक्त दवा पर रोक का कदम उठाया गया। सिरपों पर प्रतिबंधित के आदेशों के संबंध में डिप्टी ड्रग कंट्रोलर हेमंत सिंह नेगी ने सीनियर ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्ती के आदेश दे दिए हैं। सभी से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न हो। ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Respifresh TR' cough syrup dehradun news Gujarat-made 'Respifresh TR' cough syrup has been banned in uttrakhand has now been banned in Uttarakhand uttarakhand news which failed several state tests उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में प्रतिबंधित कई राज्यों की जांच में फेल ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ कफ सिरप देहरादून न्यूज प्रतिबंधित कफ सिरप

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More