ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर रिटायर्ड प्रोफेसर से फर्जी वेबसाइट के जरिये साढ़े सात लाख रुपये की ठगी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर पंतनगर विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने इंटरनेट पर नौकरी खोजते समय फर्जी वेबसाइट पर आवेदन किया था, जिसके बाद साइबर ठगों ने खुद को यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी), हांगकांग का अधिकारी बताकर उनसे दस्तावेज और धनराशि मांगी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

जानकारी के मुताबिक, एलायंस सिटी निवासी महेंद्र सिंह पाल पुत्र ब्रह्मादीन पाल ने बताया कि वह जून 2025 में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अगस्त में ऑनलाइन सर्च के दौरान कथित यूएनडीपी में प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कई फर्जी मेल आईडी से उनसे संपर्क किया गया और चयन के नाम पर दस्तावेज मांगे गए। ठगों ने खुद को यूएनडीपी हांगकांग का असिस्टेंट टीम लीडर (एचआर) बताते हुए सरकारी आवास और वीजा व्यवस्था के नाम पर धनराशि भेजने को कहा। विश्वास में आकर उन्होंने दिए गए चीनी बैंक खाते में कुल सात लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो महीने इंतजार के बावजूद जब न वीजा मिला और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A retired professor was duped of Rs 7.5 lakh through a fake website by luring him with an online job offer cyber crime cyber fraud through a fake website online job offer retired professor was duped of Rs 7.5 lakh rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज ऑनलाइन नौकरी का झांसा फर्जी वेबसाइट के जरिये सायबर ठगी रिटायर्ड प्रोफेसर से साढ़े सात लाख रुपये की ठगी रुद्रपुर न्यूज सायबर क्राइम

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More