विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा के जिला सहकारी बैंक के दो प्रबंधक निलंबित एवं आठ शाखा प्रबंधकों के वेतन पर रोक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। प्रदेश में सहकारिता व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में बीटी गंज, रुड़की स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में अपर निबंधक सहकारिता आनंद एडी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिद्वार की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद दो शाखा प्रबंधकों को निलंबित किया गया है, जबकि आठ अन्य शाखा प्रबंधकों के वेतन पर रोक लगाई गई है। बैठक में बैंक की शाखाओं की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, एनपीए स्तर, निक्षेप वृद्धि और प्रशासनिक दक्षता की गहन समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

निलंबित शाखा प्रबंधक :

  •  प्रशांत शुक्ला, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बहादराबाद
  • देवनारायण चौधरी, शाखा प्रबंधक, खानपुर

वेतन पर रोक जिन शाखा प्रबंधकों की लगी:

रुड़की मुख्य शाखा,  गणेशपुर,  भगवानपुर, झबरेड़ा, लक्सर, खानपुर, राइसी, तेजुपुर

प्रमुख निर्देश और लक्ष्यों का खाका:

  • जिन शाखाओं का एनपीए 10% से अधिक, उनके प्रबंधकों का वेतन रोका जाएगा।
  • एनपीए को तीन माह में 68 करोड़ से घटाकर 40 करोड़ तक लाने का लक्ष्य।
  • जिन शाखाओं का डिपॉजिट 10 करोड़ से कम, उन्हें 20 करोड़ तक पहुंचाने के निर्देश।
  • 15 अगस्त तक सभी शाखाओं में पैक्स कम्प्यूटरीकरण और सौंदर्यीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के आदेश।
यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में सहकारिता प्रणाली को ईमानदार, पारदर्शी और जन हितकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुस्त कार्यसंस्कृति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो अधिकारी परिणाम देंगे, उन्हें सम्मान मिलेगा, लेकिन जो अपने दायित्वों से विमुख हैं उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा कि राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर स्तर पर परिणाम आधारित जवाबदेही तय की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Review of the working of various branches of District Cooperative Bank Haridwar Review of the working of various branches of Haridwar salary of eight branch managers stopped two managers of the District Cooperative Bank suspended two managers of the District Cooperative Bank suspended and salary of eight branch managers stopped uttarakhand news आठ शाखा प्रबंधकों के वेतन पर रोक उत्तराखण्ड न्यूज जिला सहकारी बैंक के दो प्रबंधक निलंबित जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   Bloody incident following a dispute: Husband kills wife and sits in the room; arrested at the scene   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के डालनवाला में पति ने चापड़ से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More