परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार व हत्या के विरोध में किया पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) ने पश्चिम बंगाल में आर जी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार व हत्या के विरोध में बुद्ध पार्क, तिकोनिया में सभा कर पश्चिम बंगाल सरकार व अश्लील उपभोक्तावादी  पूंजीवादी संस्कृति का पुतला दहन किया।
 
इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बंगाल सरकार आरोपियों को बचाने का घृणित काम कर रही है। कैंडल मार्च करने वालों पर भीड़ द्वारा हमला, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को पुनर्नियुक्ति, घटना के बारे में शुरुआत से झूठ बोलना, आदि महिला मुख्यमंत्री के होने के बावजूद हो रहा है। इससे साफ है कि महिला हिंसा के मामले में शासक महिला हो या पुरुष कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों ही बराबर असंवेदनशील हैं। महिला हिंसा और बलात्कार पर सरकार तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस या किसी और की होने से भी कोई कमी नहीं है। अन्य वक्ता ने कहा कि अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति ने लोगों की मानसिकता को इस हद तक बर्बाद कर दिया है कि महिलाएं घर, काम की जगह कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हर पारिवारिक-सामाजिक सम्बन्ध तार-तार हो रहा है। फिल्में, गाने, विज्ञापन, पोर्न साइट, आदि मुनाफा बटोर रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मानसिकता भर रहे हैं। सभा के दौरान कार्यकर्ता “अपराधियों को बचाने वाली बंगाल सरकार मुर्दाबाद”, “अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति मुर्दाबाद”, “दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करो”, आदि नारे प्रमुखता से लगाते रहे।
 
कार्यक्रम में महेश चन्द्र, रुपाली, ईशा चौहान, अनिशेख, उमेश पाण्डेय, उमेश चन्द्र, विपिन, चंदन सहित कई लोग मौजूद रहें।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: burnt the effigy of the West Bengal government Haldwani news Parivartankami student organization Parivartankami student organization burnt the effigy of the West Bengal government in protest against the rape and murder of a trainee doctor protesting against the rape and murder of a trainee doctor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More