रामनगर। यहां रामनगर डिपो की रोडवेज बस के चालक को चलती बस में दौरा पड़ गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए एक गड्ढे में जाकर रुक गई। बस में 38 यात्री सवार थे, इस हादसे में बस चालक और एक यात्री चोटिल हुआ है अन्य सभी यात्री सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की रामनगर डिपो की एक बस सोमवार सुबह 11 बजे रामनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली के रास्ते गुड़गांव के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है है कि इसी बीच पिरूमदारा से आगे हल्दुआ के समीप बस चालक बस के स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस समीप में ही सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर घिसटते हुए एक गड्ढे में जाकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।बताया जाता है कि बस चालक शाहिद निवासी मुरादाबाद का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उसे अटैक पड़ गया, जिसके बाद उसका बस के स्टेरिंग से नियंत्रण हट गया। घायल चालक व यात्री को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और […]
ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]