यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी बस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, हल्की चोटों के साथ सभी बच्चें सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी।यहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुबाटा के पास स्कूली बच्चों से भरी एक बस को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूली बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार के साथ घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

मौके पर मौजूद होटल व्यवसायी गुरुदेव सिंह रावत ने बताया कि स्कूली बस दुबाटा के पास बच्चों को बैठा रही थी, तभी यमुनोत्री जानकीचट्टी से देहरादून होते हुए दिल्ली की ओर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर स्कूली बस से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

बस में कुल 30 बच्चे सवार थे, जिनमें से 14 को हल्की चोटें आईं हैं। 2 से 3 बच्चों को थोड़ी गंभीर चोटें लगी हैं, हालांकि सभी की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। रोडवेज बस में सवार दो अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें भी प्राथमिक उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

डॉ अंगद सिंह राणा के अनुसार, सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है और किसी की हालत गंभीर नहीं है।प्रशासन ने घटना की जांच शुरू करने के साथ ही रोडवेज बस चालक की लापरवाही की भी समीक्षा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a bus full of school children A roadways bus collided with a bus full of school children on the Yamunotri National Highway a roadways bus collided with a school bus Accident news all the children are safe all the children are safe with minor injuries the children on the bus suffered minor injuries uttarakhand news Uttarkashi news Yamunotri National Highway उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बस में सवार बच्चों को आई हल्की चोट यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में बादल फटा रोडवेज बस ने मारी स्कूल बस को टक्कर सभी बच्चें सुरक्षित स्कूली बच्चों से भरी बस

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More