स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 6 पर कार्रवाई के साथ 30 हजार का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। स्पा सेंटरों में नियमों के पालन और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच को लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट(AHTU) नैनीताल ने हल्द्वानी में अभियान चलाया। प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट महिला उप निरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई सेंटरों में नियमों की अनदेखी सामने आने पर छह प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद भी सवाल कायम, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को कब मिलेगा न्याय, सरकार जवाब दे : सुमित हृदयेश 

पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ स्पा सेंटरों के ग्राहक रजिस्टर में ग्राहकों का पूरा विवरण दर्ज नहींकिया जा रहा था।इसके अलावा सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार ग्रीन टी स्पा, लुक थाई स्पा, गोल्डन स्पा, फॉरएवर स्पा, योर्स स्पा और क्लाउड 9 स्पा के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। छहों स्पा सेंटरों से कुल 30 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद अहमद नदीम संभालेंगे जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार 

चेकिंग के बाद पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने और ग्राहकों का पूरा एवं सही विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा किनारे मिले दो मासूमों के शव, सवालों में मां की ममता और इंसानियत 

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बताया कि मानव तस्करी की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्पा सेंटरों समेत ऐसे प्रतिष्ठानों की निगरानी और चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 000 imposed 30 हजार का जुर्माना 6 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई crime news Devbhoomi News Disregard for regulations proves costly for spa centers: action taken against six fines totaling ₹30 Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news Violation of rules at spa centers; action taken against 6 spa centers; fine of ₹30 स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी

More Stories

उत्तराखण्ड

चार साल बाद भी सवाल कायम, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को कब मिलेगा न्याय, सरकार जवाब दे : सुमित हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न एवं अत्याचार तथा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से हल्द्वानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

टांडा रोड पर तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने में दो युवकों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां टांडा रोड पर एस बैंड के पास शुक्रवार (आज) सुबह तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने में बाइक सवार दो युवको की मौत हो गईं।   प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे सड़क […]

Read More
उत्तराखण्ड

गंगा किनारे मिले दो मासूमों के शव, सवालों में मां की ममता और इंसानियत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिले है। स्थानीय लोगों ने दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच […]

Read More