नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस विभाग हर सम्भव प्रयास करेगा – डीपीजी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार आज जनपद भ्रमण के दौरान हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान  कोतवाली हल्द्वानी परिसर में डीजीपी ने गार्द की सलामी ली, ततपश्चात सभागार में सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापार मण्डल आदि के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय का पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया गया, इसके पश्चात व्यापार मंडल सम्भ्रान्त नागरिकों तथा सेवानिवृत्त आईजी मोहन सिंह बंग्याल द्वारा भी महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, युवाओ में बढ़ते नशे, महिला सम्बन्धित अपराधों की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया। नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का सुझाव दिया गया, जिस पर महोदय द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए नशा उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्यवाही तथा नशें में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया गया। इसी दौरान डीजीपी ने महिला सम्मेलन आयोजित करते हुए अधि0/कर्म0 की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके। समस्त कार्यक्रम के बाद डीजीपी द्वारा पत्रकारों से संवाद किया गया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि गंभीर अपराधों, गुंडे बदमाश तथा फरार अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की जायेगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, लिहाजा महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यावाही की जायेगी। साथ ही अगर कानून के विपरीत यदि पुलिस के अधिकारी कर्मी जाते है तो उनके विरुद्ध भी शिकायत पर कार्यवाही निश्चित रूप से होगी।
 
 
कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह द्वारा किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेय, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र,  पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी,  प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी, भगवत राणा प्रतिसार निरींक्षक पुलिस लाईन सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे। जनपद उधमसिंहनगर से सुश्री निहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी/ अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Safety of citizens is paramount and the police department will make every possible effort - DPG uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More