शराब की दुकान में सेल्समैन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चौक पर अंग्रेजी शराब की दुकान है जिसे वर्तमान में ज्वालापुर निवासी सुनील कुमार द्वारा संचालित किया जा रहा है। वहीं इस दुकान पर 57 वर्षीय शौकीन चंद पुत्र जगतराम निवासी बानजवाला तहसील नाहन हिमाचल प्रदेश सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद शौकीन अपने अन्य सेल्समैन साथी देवेंद्र निवासी ढडेरा के साथ दुकान में ही था। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे कोई तीसरा व्यक्ति भी सेल्समैन से मिलने आया था। उसके जाने के बाद शोकिन ने दुकान में बनी कैंटीन के अंदर रस्सी से लटककर फांसी लगा ली। जब दूसरे साथी ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सूचना पहले शराब की दुकान के संचालक को और फिर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की इसके साथ ही शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: police engaged in investigation rurki news Salesman hanged in liquor shop Attempted suicide Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More