संजय वन को पर्यटकों के लिए एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा, केंद्रीय रक्षा एवम् पर्यटन राज्यमंत्री स्वयं संभालेंगे प्रोजेक्ट की कमान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवम् पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संजय वन को संवारने के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की कमान स्वयं संभाल रखी हैं। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देने के लिए बेहद संजीदगी से लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने पुनः संजय वन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ पीके पात्रो मोजूद रहे। उन्होंने संजय वन को संवारने के लिए मुख्य सचिव से भी दूरभाष पर वार्ता की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जिला प्रशासन व वन विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही अपने परिवार सहित संजय वन का भ्रमण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य वन संरक्षक को भी परिवार के साथ एक ही समय पर आने के लिए कहा। उन्होंने सम्पूर्ण संजय वन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि सौंदर्यकरण हेतु धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संजय वन को पर्यटकों के लिए एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि संजय वन क्षेत्र को बहुत ही सुन्दर व आकर्षक रूप से संवारने के लिए वृहद्ध प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए, जिसमे केंटीन, पार्किंग सहित सभी आधारभूत सुविधाएं मौजूद हों। उन्होंने कहा कि बेट्री संचालित वाहनों के संचालन की भी व्यवस्था की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क के चारों ओर वॉल्क वे का भी निर्माण किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क की जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु चारों ओर सोलर फैंसिंग की जाये तथा पर्यटकों के रात्रि भ्रमण हेतु लाईटिंग की व्यवस्था की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पहाड़ों के प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द लेने वाने वाले पर्यटकों को मैदानी क्षेत्र में भी एक टूरिस्ट डेस्टीनेशन मिले, और टूरिस्ट डेस्टिनेशन इस प्रकार विकसित किया जाये जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करे व पर्यटक स्वयं ही इस डेस्टिनेशन की ओर खिंचे चले आयें।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news Sanjay van Sanjay Van will be developed as a new tourist destination for tourists the Union Minister of State for Defense and Tourism will himself take charge of the project US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More