मध्याह्न भोजन के दौरान गिरी स्कूल की छत, बाल-बाल बचे बच्चें 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। यहां मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट घोषित किए जाने के बावजूद खुले इंटर कॉलेज विजयपुर में एकाएक कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। पास में ही मध्याह्न भोजन ले रहे स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए। अभिभावको ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि बच्चे इस घटना के शिकार होते तो जिम्मेदार कोन होता। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडा के पास इंटर कॉलेज विजयपुर में दोपहर में एक कक्षा कक्ष की छत गिर गयी। यह कमरा एमडीएम भवन के पास में ही हैं। घटना में मध्याह्न भोजन लें रहे बच्चे बाल बाल बचे। उन्होंने दौड़-भाग कर जान बचाई। स्कूल में 150 से भी अधिक की छात्र संख्या है। विद्यालय में आज भी हर रोज की तरह क्रियाकलाप संचालित हो रहे थे। एक कक्षा कक्ष में बालिकाएं गृह विज्ञान व संस्कृत जैसे विषय पढ़ने जाया करते थे। सुरक्षा की दृष्टिगत पिछले कुछ दिनों से इसमें बैठने पर रोक लगा दी गयी थी। आज बारिश के दौरान कक्षा कक्ष की छत गिरने से मध्यान्ह भोजन लें रहे स्कूली बच्चों में भगदड़ का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

प्रभारी प्रधानाचार्य डां० यशोदा जोशी ने बताया कि हमारे विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक की सात कक्षाएं संचालित होती हैं। वर्तमान में विद्यालय के पास मांग के सापेक्ष कक्षा कक्ष कम है, जोकि संख्या कम हैं।आज यह कक्षा कक्ष भी गिर गया गनीमत रही किसी भी विद्यार्थी को चोट नहीं लगी इसे हम अतिरिक्त कक्षा कक्ष के रूप में प्रयोग में लाते थे।अब जरूर आगे कक्षा कक्षों सम्बन्धित समस्या सम्मुख आएगी। प्रबंधक अर्जुन भट्ट ने बताया इसकी सूचना कांडा आपदा कंट्रोल रूम को लिखित में दे दी गयी हैं, कक्षा कक्ष भवन सम्बन्धित दिक्कतों अन्य संस्थानों से इंटर कालेज पहले से समस्या बनी हुई थी आज यह कक्षा कक्ष की छत टूटने से और समस्या बढ़ेगी।शासन प्रशासन से आग्रह है कि छात्र हित में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति करवाएं। जिससे की समाधान हो पाएं। मांग करने वालों में शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष दया देवी, प्रबंधन समिति से नरेन्द्र सिंह धामी सहित सभी अभिभावक शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all the children were saved bageshwar news children narrowly escaped The roof of the school collapsed during the mid-day meal uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More