थार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला एवं पुरुष घायल, सीपीयू कर्मी ने त्वरित कार्यवाही कर पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां स्कूटीसवार महिला एवं पुरुष को एक थार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार महिला एवं पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सीपीयू कर्मियों द्वारा निकटवर्ती चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सायं काठगोदाम  नरीमन चौराहे पर एक थार वाहन UK04AN 8600 द्वारा एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी में सवार महिला सीमा और पुरुष पंकज निवासी आवास विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान सीपीयू हॉक मोबाइल में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह द्वारा सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को ऑटो में बिठाकर प्राथमिक उपचार के लिए निकटतम चिकित्सालय ले जाया गया और घायलों का उपचार करवाया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय लोगों और घायलों ने सीपीयू कर्मी का तहे दिल से आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news CPU personnel CPU personnel took immediate action and took them to the hospital Haldwani news man and woman riding a scooty injured Thar vehicle hit a scooty took immediate action and took them to the hospital uttarakhand news Woman and man riding a scooty injured after being hit by a Thar vehicle

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More