एसडीआरएफ ने किया ग्लेशियर टूटने के बाद लापता महिला का शव बरामद कर सौंपा पुलिस को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जोशीमठ। उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब यात्रा रूट के पास ग्लेशियर टूटने के बाद लापता महिला का शव एसडीआरएफ ने आज सुबह प्राप्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।

बताते चलें कि ग्लेशियर के टूटने की वजह से पांच तीर्थ यात्री बर्फ की ढेर के नीचे दब गए थे। ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन, और एसडीआरएफ टीमें रेस्क्यू करने में जुट गई। बर्फ के ढेर में दबे चार तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक महिला तीर्थ यात्री लापता थी। ग्लेशियर टूटने की वजह से हेमकुंड साहिब दर्शन कर लौट रहे पांच तीर्थ यात्री बर्फ की चपेत में फंस गए थे। ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलते ही आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चार यात्रियों को सकुशल बर्फ से बाहर निकाल लिया। लेकिन, बर्फ की चपेट में आने की वजह से एक महिला यात्री अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गईं थी। लापता महिला यात्री को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा। रेस्क्यू किए तीर्थयात्रियों में कमलजीत कौर के पति जसप्रीत कौर भी शामिल थे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पांचों तीर्थयात्रियों का घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल में उपचार किया गया, इनमें तीन महिलाएं हैं। लापता महिला की तलाश में एसडीआरएफ आज सुबह से ही जुट गई थी। एसडीआरएफ की इंस्पेक्टर ललिता नेगी ने बताया कि आज सुबह से चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hemkund news Recovered body of missing women SDRF news SDRF recovered body of missing woman after breaking glacier and handed over to police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More