ऊधमसिंहनगर। यहां जिले के सितारगंज स्थित धोरा धाम के पास एक व्यक्ति बरसाती नाले में बह गया। जिसका शव एसडीआरएफ ने उसका शव बरामद करते हुए जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जुलाई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, उधमसिंहनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया था कि सितारगंज क्षेत्र में धोरा धाम के पास बरसाती नाले में एक व्यक्ति जगदीश मंडल पुत्र विनोद मंडल उम्र 42 वर्ष, निर्मल नगर शक्ति फॉर्म सितारगंज बह गया है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। लापता व्यक्ति जगदीश धोरा धाम के पास बरसाती नाले में मछली पकड़ते समय अनियंत्रित होकर नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। आज 09 जुलाई को एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]