एसडीआरएफ ने गहन सर्च ऑपरेशन के बाद नहर में कूदी महिला का शव किया बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि 17 मील चौकी के पास हल्दी नहर में एक महिला द्वारा छलांग लगाने की घटना घटित हुई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ गोताखोर दल द्वारा हल्दी नहर में गहन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। नहर के तेज बहाव एवं गहराई को ध्यान में रखते हुए सर्चिंग कार्य सावधानीपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। एसडीआरएफ टीम ने निरंतर प्रयास जारी रखते हुए आज महिला का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

बरामद शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतका की शिनाख्त रोशनी पत्नी सुदेश, उम्र 22 वर्ष, निवासी द्विकली, थाना बनडा, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: intensive search operation rudrapur news SDRF recovered the body SDRF recovered the body of the woman who jumped into the canal after an intensive search operation udham singh nagar news uttarakhand news woman committed suicide by jumping into the canal उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसडीआरएफ ने किया शव बरामद गहन सर्च ऑपरेशन महिला ने नहर में कूद करी आत्महत्या रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More