एसडीआरएफ ने चीला पावर हाउस के निकट नहर से  बरामद किया लापता वन अधिकारी का शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी। एक महिला अधिकारी वन्य जीव प्रतिपालक चीला, आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज 11 जनवरी 2024 को सुबह तड़के ही एसडीआरएफ द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट एसडीआरएफ के आदेशानुसार एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर द्वारा चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। वही दूसरी ओर राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। एसडीआरएफ द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीआरएफ द्वारा सोमवार से ही लापता अधिकारी की तलाश में। निरन्तर गहन सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।जहां एक ओर एसडीआरएफ द्वारा अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी।आज चीला शक्ति नहर का पानी कम किया गया, जिसके उपरांत राफ्ट, मोटर बोट, डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से नहर में सर्च किया गया, जिसके उपरांत सर्च ऑपरेशन सार्थक हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news SDRF recovered the body of missing forest officer from the canal near Chilla Power House Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More