अचानक फिसलकर भागीरथी के तेज बहाव में बही महिला को एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

श्री गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान एक महिला अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बहते हुए नदी के बीचों-बीच बने एक टापू पर फंस गई।घटना की सूचना मिलते ही मौकेपर मौजूद SDRF पोस्ट गंगोत्री की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा बिना समय गंवाए त्वरित वाटर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

 
रेस्क्यू के दौरान आरक्षी सहदेव राणा ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं नदी के बीच टापू तक पहुँचकर महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा अपने कंधों के सहारे नदी पार कर सुरक्षित किनारे तक पहुँचाया। वहीं मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार एवं पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास द्वारा पूरे अभियान में सराहनीय सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
रेस्क्यू की गई महिला श्रीमती वैशाली प्रकाश (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी अकोला, महाराष्ट्र हैं। सुरक्षित रेस्क्यू के उपरांत महिला एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा SDRF एवं उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साहस एवं सेवा भावना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: SDRF news SDRF safely rescues her SDRF safely rescues woman who suddenly slipped and was swept away in the strong current of Bhagirathi river Shri Gangotri Dham News uttarakhand news woman suddenly slipped and was swept away in the strong current of Bhagirathi river अचानक फिसलकर भागीरथी के तेज बहाव में बही महिला उत्तराखण्ड न्यूज एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू एसडीआरएफ न्यूज श्री गंगोत्री धाम न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More